धनतेरस व दीपावली पर स्वर्णकारों को दी जायेगी सुरक्षा व्यवस्था-संजय सिंह

1f2f7bd36685
चंदौली,सकलडीहा। धनतेरस व दीपावली के शुभ अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत सकलडीहा कोतवाली परिसर पर शनिवार को सायं 5:30 बजे
स्वर्ण व्यवसाईयों की आवश्यक बैठक बुलाई गई. 
बैठक में उपस्थित व्यापारियों से उनके व्यवसाय में उत्पन्न होने वाली व्यवधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाये जाने के क्रम में विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई. 

फोटो – सकलडीहा कोतवाली परिसर में व्यापारियों संग बैठक करते हुए कोतवाल संजय कुमार सिंह 


कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि विकट परिस्थितियों में भी किसी व्यापारी को बिजनेस के परपज से कहीं भी जाना हो, जहां उन्हें सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता महसूस हो पुलिस से मदद प्राप्त कर सकते हैं. जिसके क्रम में सकलडीहा कोतवाली पुलिस व सब इंस्पेक्टर द्वारा उनकी पूरी मदद की जाएगी. वहीं बैंक और अन्य स्थान जहां पर धन का अदान प्रदान करने में सुरक्षा की आवश्यकता महसूस हो वहां भी व्यापारी स्वयं सहायता मांग सकता है.

सभी स्वर्ण व्यवसाईयों की प्रशासन द्वारा पूरी मदद की जाएगी. इसी के साथ सकलडीहा हलका इंचार्ज को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए जाने तथा व्यापारियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में निर्देशित भी किया गया.
बैठक में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सेठ, संत कुमार सेठ, आनंद सेठ, विनोद कुमार सेठ, विक्की सेठ, दीपक सेठ, सूरज सेठ, दीपू सेठ, आशीष सेठ, मुकुंद सेठ, राजेश सेठ, राम आशीष राय सहित अत्यधिक संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *