यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, फर्जी मुठभेड़ों की फेहरिस्त-डॉ. कुलदीप भार्गव

किसी एनकाउंटर में कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ही किसी व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है
चंदौली,प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है, प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ों की फेहरिस्त है. किसी एनकाउंटर में कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है,देश में मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा दंगा करवाती है. बहराइच की घटना दुखद है.चोरी, हत्या, लूट बलात्कार जैसी घटनाएं आए दिन हो रही है. दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक को कुचला जा रहा है. पुलिस कस्टडी में होने वाली हत्या पर कार्रवाई नहीं होती है.हमें सोचना होगा कि यूपी का भविष्य कैसा होगा? देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए हमे भाजपा को सत्ता से बेदखल कर भाई चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करना होगा. यूपी में आगामी दस विधान सभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर सभी सीटों को जीतने का दावा किया. यह बात शनिवार को नूर पैलेस में भीम आर्मी एकता मिशन कार्यक्रम में सामाजिक जनसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप भार्गव ने कहा.
फोटो: चंदौली नूर पैलेस में सामाजिक जनसभा सम्मेलन में मंचासिन भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप भार्गव व अन्य
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त देश भर में ठेकेदारी कर रहे हैं. अडानी, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश की संपत्ति लेकर भाग रहे हैं और ये लोग देश में हिंदू-मुसलमानों को लड़ा रहे हैं. महंगाई की मार ने तो देश की रीढ़ को तोड़ दिया है और बेरोजगारी के शिकार हुए नौजवान कहीं आत्महत्या कर रहे हैं तो जीविकोपार्जन के लिए दर दर भटक रहे हैं. भाजपा के लोग भर्तियां तो निकालते जरुर है लेकिन पेपर लीक करवाकर रद्द कर देते हैं. देश को बर्बाद करने की यह इनकी सोची समझी रणनीति है.
मंडल संयोजक डॉ. अनिल कुमार गौतम ने कहा भारतीय संविधान ने सभी धर्मों के लोगों को उनके विचारों के अनुसार जीवन जीने की आजादी है. हमे किसी धर्म संप्रदाय पर किसी प्रकार की टीका टिप्पणी नहीं करते हुए हमे अपने संगठन भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के मूवमेंट को गांव- गांव जाकर घर- घर से सभी को जोड़ने और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित कर अपने हक अधिकार सुरक्षित करने के लिए भाई चंद्रशेखर आजाद को सत्ता के शीर्ष पर बैठाने की बात कहा. उन्होंने चेताया कि बहुजन समाज के 90 प्रतिशत लोग अब एकजूट नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं होगा कि उनका हक अधिकार छीन जायेगा, और संविधान को बदल दिया जायेगा.
आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि हम मूलनिवासियों को जातीय समीकरण में बांटकर तोड़ा गया और हक-अधिकार, धन- धरती, और राज- पाठ से वंचित रखा गया है इसको पाने के लिए लड़ाई लड़ रहे आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को सत्ता के शीर्ष पर बैठाना होगा.भीम आर्मी एकता मिशन जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार गाडगे व जिला संरक्षक रामचन्द्र राम ने संगठन को जिले में मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा भी आरक्षण को पहले निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने और अंततः इसे समाप्त करने के षड्यंत्र में लगी है, जो घोर अनुचित है. वास्तव में जातिवादी पार्टियों द्वारा एससी-एसटी व ओबीसी समाज में ‘फूट डालो-राज करो’ व इनके आरक्षण विरोधी षड़यंत्र आदि को समाप्त करने की लड़ रहे लड़ाई में भाई चंद्रशेखर आजाद की मुहिम को संबल प्रदान करके अपने हक अधिकार और धन धरती राज पाठ को पाया जा सकता है.
इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदन कुमार, जिला सचिव श्यामसुंदर, विधानसभा सचिव अश्वनी कुमार, राजमनी राज, दर्शन गांधी, सह संयोजक अवधेश कुमार, वीरेंद्र कनौजिया, रामदुलार कनौजिया, दिनेश सहित हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने संबल प्रदान किया.