फरार चल रहे आरोपी का घर कुर्क

नाबालिक लड़की के अपहरण में था वांछित, अपना पक्ष नहीं रखने पर पुलिस ने की कार्रवाई
चंदौली, सकलडीहा। थाना क्षेत्र के ओरवा(कांधी) गांव निवासी शेख मुहम्मद असलम पुत्र अलीबक्स की मगंलवार को संपत्ति कुर्क कर पुलिस ने घर में ताला जड़ा.असलम एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15 महीने से फरार चल रहा था. मा0 न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई.
ज्ञातव्य हो कि बीते 20 दिसंबर को कोतवाली पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराकर चेताया कि समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होकर अभियुक्त अपना पक्ष नहीं रखा तो धारा 82 सीआरपीसी के तहत अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. बावजूद आरोपी के हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर उसकी संपत्ति कुर्क कर जब्त कर लिया और उसके घर पर ताला जड़ दिया. प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से पूरे गांव में कोलाहल का माहौल व्याप्त रहा और लोग एक दूसरे से चर्चा करते हुए तरह-तरह की आशंका जाहिर करते नजर आए.
बता दें कि ओरवा (कांधी) निवासी शेख मोहम्मद अस्लम पुत्र अली बक्स धारा 363,366 आईपीसी के तहत वांछित है जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगभग एक वर्ष से लगातार फरार चल रहा था, और मा0 न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर अपना पक्ष नहीं रखा. जिसपर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर करते हुए उपरोक्त अभियुक्त की संपत्ति कुर्क कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित किया।
इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि अभियुक्त समय से पूर्व न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखा तो मा 0 न्यायालय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कुर्की के आदेश दिया थाजिसके क्रम में कुर्की की कार्रवाई की गई है. कुर्क की कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल हरिनरायण पटेल, उ0नि0 धर्मदेव सिंह, का0 राहुल तिवारी कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे