04 आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधी पर जिला बदर की कार्यवाई

0b6d0d421db0
06 माह तक जिले की भौगोलिक सीमाओं से रहेंगे बाहर, पुलिस की रहेगी पैनी नजर 

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु 04 आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधी को जिला बदर किया गया. इनको 06 माह तक जिले की भौगोलिक सीमाओं से बाहर रहना होगा.अगर कोई भी शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर पुलिस सख्त एक्शन का पूरा प्लान तैयार रखा है. पुलिस इनपर अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है.

 जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत चन्दौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है. 

इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 04 आदतन अपराधियों वीरू पुत्र सुभाषचन्द्र उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम एवती थाना धीना व अभिषेक मौर्या उर्फ अभिमन्यु मौर्या पुत्र यसवन्त मौर्या उर्फ जसवंत मौर्या उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम मांगलपुर थाना धीना व आजाद पुत्र सुल्तान उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बिछियाकला थाना व जनपद चन्दौली और दीपक यादव पुत्र भोला यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम नोनार थाना सकलडीहा के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाई की गई है.

साथ ही इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं. अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस के पास तैयार रखा है. जिला बदर अभियुक्त पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *