एनसीसी कैडेटों ने वृक्षारोपण व विद्यालय परिसर सफाई कर मनाया एनसीसी दिवस

858eee9b16c1
एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है, जो राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द्र और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है.-कैप्टन लाल बिहारी 
 
चंदौली, धानापुर। 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह सेना मेडल के आदेशानुसार अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीद गांव के एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी दिवस चितावल (मिर्जापुर) पोखरा एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा वृक्षारोपण करके मनाया.



 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है. एनसीसी साल 2024 में 76 वी वर्षगांठ मना रहा है. इस अवसर पर एनसीसी आफिसर कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है. इसका मकसद युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द्र और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.



 इस अवसर पर कैडेट निधि मौर्या, सृष्टि प्रजापति, राहुल यादव, साहब,मनीष सहित सभी कैडेट उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *