नारियां ठान लें तो बड़े से बड़े अपराधों का सामना मजबूती से कर सकती हैं- अरुण रत्नाकर

b5af0741933e
नई बाजार की छात्राओं ने दुर्गा का रूप किया धारण, अशिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नशाखोरी, साइबर अपराध, हिंसा का करेगी विनाश 

चंदौली, जिले के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की छात्राओं ने नवरात्र के नौवें दिन दुर्गा का रूप धारण कर अशिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नशाखोरी, साइबर अपराध, हिंसा जैसे राक्षसों का विनाश करने का संकल्प लिया और मंचन के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को जागरूक भी किया.

फोटो: पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की छात्राएं दुर्गा का रूप धारण किए हुए 

प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया की भारतीय समाज में युगों युगों से महिलाएं शोषित, अपमानित और पतित रहीं हैं. देश आजाद होने के बाद महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकों कानून बनाए गए, परन्तु उन्हें बलात्कार, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, तेजाब हमले, अपहरण अर्थात् शारीरिक,यौनिक, और मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न से निजात नहीं मिला. 
आज के वर्तमान परिवेश में नारियां इतनी सशक्त है कि वे ठान ले तो बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नशाखोरी, साइबर अपराध, हिंसा, सामाजिक बुराइयां या बड़े से बड़े अपराधों का सामना बहुत मजबूती से कर सकती है. इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद, मृत्युंजय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *