चंदौली में 134 वाहन कबाड़ होने से बचे

03 करोड़ में बिके, अब सड़कों पर भरेंगे फर्राटे
चंदौली, जिले के विभिन्न थानों में लम्बे दिनों से पड़े चार पहिया वाहन कबाड़ होने से बचे. बुधवार को इनको 03 करोड़ में बेचा गया. उक्त सभी वाहन गौतस्करी और अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त थे. बिके वाहन अब चमकेंगे भी और सड़कों पर सीधे फर्राटे भी भरेंगे.
बता दें कि 01 जनवरी 2025 से अब तक जनपद के विभिन्न थानों से गौतस्करी में प्रयुक्त 112 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी हुई, जिनसे दो करोड़ तिहत्तर लाख अठ्ठासी हजार नौ सौ चालीस रुपए व अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त 22 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी हुई. जिनसे चौबीस लाख छिहत्तर हजार सात सौ तीस कुल लगभग 03 करोड़ रुपए प्राप्त हुए.
नीलामी की प्रक्रिया संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई. निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार सबसे अधिक बोली लगाने वाले को वाहन प्रदान किया गया.
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने बताया कि आज जनपद के विभिन्न थानों में लम्बे समय से पड़े 134वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की गई. जिनसे कुल 03 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है. गोतस्करी और अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त किसी भी प्रकार के वाहन पर सख़्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी एवं ऐसे वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।