चंदौली में 654 वाहनों का चालान

7 लाख 83 हजार का जुर्माना,लगाए रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड, आमजन को किया गया जागरूक
चंदौली। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले 654 वाहनों का चालान कर दिया। वहीं इनपर 7,83,400 रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड लगाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया।
प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि यातायात जागरुकता माह नवंबर के अवसर पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा मंगलवार को आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया तथा बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले वाहन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 654 वाहनों का चालान करते हुए 7,83,400 रुपए जुर्माना लगाया गया है।
इस कार्यवाही के अंतर्गत जनपद के होटल सनसाइन, पुलिस फायर स्टेशन व होटल सुभाष पार्क के पास लगाकर वाहन चालकों को सतर्क करने हेतु रिफ्लेक्टर पट्टियां, तथा “सावधानी बरतें”, “गति सीमा का पालन करें”, “धीरे चलें – सुरक्षित चलें” जैसे संदेश वाले बोर्ड लगाए गए हैं।
यातायात नियमों के पालन करने हेतु नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवरलोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें ।