एक माह से फरार आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा,

319f42773529

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल, रास्ते के विवाद में किया था जानलेवा हमला


सकलडीहा, चंदौली। थाना सकलडीहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले एक माह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रतनपुरा गांव निवासी चिंता देवी ने 17 जून 2026 को थाना सकलडीहा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रास्ते के विवाद को लेकर शिवबचन, शिवकुमार उर्फ कुवर, शियाराम तथा रोहित ने एक राय होकर उन पर और उनके पुत्र कमलेश पर लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 
इस संबंध में थाना सकलडीहा पर मुकदमा संख्या 130/2026 धारा 109(1), 115(2) एवं 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस लगातार फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को शाम करीब 6:15 बजे थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम रतनपुरा से वांछित अभियुक्त शिवबचन पुत्र स्वर्गीय गनेश (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार गौड़, अभिमन्यु प्रताप सिंह तथा सुधाकर पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *