दुर्घटना में घायल टेम्पू चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

15b7d98ce63a
ट्रक और टेम्पू में भिड़ंत से मासूम की हो गयी थी मौत

तेज रफ्तार से चल रहे डंफर, ट्रक और टैंकरों पर लगाम लगाने में पुलिस फेल 

चंदौली, सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप रविवार को सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ट्रक और टेम्पू की आमने-सामने की भिडंत से टेम्पू में सवार एक 6 वर्ष की मासूम की मौत हो गयी थी. वहीं टेम्पू चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. रविवार की देर रात ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान टेम्पू चालक की भी मौत हो गयी. घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सड़क हादसे में कुल दो लोगो की मौत हो चुकी है.



बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव निवासी फैयाज अहमद की पत्नी सलमा बनो अपने पुत्र जलाउद्दीन पुत्री नरगिस और अपनी बड़ी पुत्री सीमा के 6 वर्षीय बेटी अतिबा के साथ पड़ाव स्थित रिस्तेदारी में रविवार को रिजर्व टेम्पू से जा रही थी. टेम्पू गांव का ही मुहम्मद आमिर चला रहा था. टेम्पू जैसे ही सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर बथावर गांव के पास पहुचा. इसी बीच अलीनगर की ओर से आ रही ट्रक और टेम्पू की आमने सामने भिडंत हो गई. जिससे मौके पर 6 वर्षीय अतिबा की मौत हो गयी. वही टेम्पू चालक सहित परिवार के सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

हादसा इतना भयानक था कि टेम्पू के परखचे उड गए. वहा चीख पुकार मच गई. आसपास के लोगो ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सकलडीहा सीएचसी पहुचाया. जहा चिकित्सको ने 6 वर्षीय अतिबा को मृत घोषित कर दिया. वही गंभीर रूप से घायल सलमा, जलालुद्दीन, नरगिस व चालक मुहम्मद अमीर कीजिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. हालत गंभीर होने पर चालक मुहम्मद आमिर को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया की इलाज के दौरान चालक मुहम्मद की भी मौत हो गई. शव का पीएम कराया जा रहा है.

बथावर में पुलिया के समीप धुमावदार रोड दुर्घटना को दे रही दावत

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बथावर गांव के समीप पुलिया से मुड़ान होने के कारण अलीनगर और सकलडीहा से आने वाले वाहनों को धुमान पर सामने से आने वाले वाहन नही दिखाई देते है. जिसके कारण आये दिन दुर्धटना होती है. बीते दिनो मंत्री की स्कार्ट में जा रही पुलिस स्कार्ट भी एक पीकअप से टकरा गई थी. जिसमें कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *