पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के छात्रों में प्रमाण पत्र वितरण

f21d4826a1a1
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आए थे,
एकांकी की आठ बच्चियों और कबड्डी के 12 बच्चे सहित लंबी कूद और ऊंची कूद गोला प्रक्षेप के बच्चे थे. 

चंदौली, सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र बच्चों में वितरित किया गया. यह बच्चे ब्लॉक की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए थे जो जिला प्रतियोगिता में सकलडीहा ब्लाक की तरफ से खेल रहे थे.



 जिसमें एकांकी की आठ बच्चियों और कबड्डी के 12 बच्चे सहित लंबी कूद और ऊंची कूद गोला प्रक्षेप के बच्चे थे. टीम मेंटर अरुण रत्नाकर ने विद्यालय के बच्चों को बधाई दी और आगे कड़ी मेहनत कर बेहतर परिणाम लाने की अपेक्षा की.

 इस दौरान प्रधानाध्यापक जमील सतीश कुमार सुरेश कुमार ज्योति भारद्वाज धर्मराज प्रसाद आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *