अपराधियों पर चंदौली पुलिस की पैनी नजर, अवैध असलहा और कारतूस संग युवक दबोचा

47edf9ab3675

चंदौली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष बलुआ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार को क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच कर रही थी। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान कमलेश सोनकर पुत्र स्वर्गीय मोहनलाल, निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ़, थाना बलुआ, जनपद चंदौली (उम्र करीब 24 वर्ष) के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बलुआ में मु0अ0सं0 233/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव सहित थाना बलुआ की पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *