चंदौली में बाढ़ से निपटने के लिए शासन प्रशासन अलर्ट

एसडीएम ने तटवर्ती इलाकों में स्थापित विभिन्न बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर लिया जायजा
ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो अधिकारियों कर्मचारियो को आपात स्थिति में भी 24 घंटे तैनात रहने का दिया निर्देश।
दौली, गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देख जिला प्रशासन सतर्क जो गया है।तटवर्ती इलाकों का अधिकारियों द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है। अधिकारियों से हर परिस्थितियों में अलर्ट रहते का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सकलडीहा
उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने शनिवार को तटवर्ती इलाकों का भ्रमण कर ग्रामीणों का हाल जाना।
फोटो नम्बर-तीरगांवा पुल पर निरीक्षण करते एसडीएम
इन दिनों गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों काफी सहमे हुए हैं। वही बाढ़ की आशंका को लेकर पशु चारा और खुद को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए सामानों को समेटने लगे है। एसडीएम अनुमप मिश्रा ने गंगा नदी के तटवर्ती गांव सराय, बलुआ, महुअर कलां, हरधन, विजयी के पूरा, टांडा कलां, सोनबरसा, पूरा विजयी, तिरगांवा सहित कई गावों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने के लिए मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। वहीं स्थापित विभिन्न बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश दिया।
इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि गंगा का पानी घट रहा है । फिर भी आपात स्थिति में निपटने के लिए अधिकारीयो व कर्मचारियों को मुस्तैद रहने को निर्देशित किया गया है । ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इस दौरान बलुआ एसओ अशोक मिश्रा व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।