चंदौली में सीएचसी का ओटी बनेगा माड्यूलर, मिलेगी जनरेटर सुविधा : सीएमओ

ee51244cb9ae
चंदौली,
सकलडीहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय शनिवार को सकलडीहा, बरहनी , धानापुर और चहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के औचक निरीक्षण पर रहे। इस दौरान आधा दर्जन महिलाओं का ऑनकॉलिग प्रसव होने पर सकलडीहा सीएचसी अधीक्षक का प्रशंसा किया। वहीं वार्ड सहित हेल्थ एटीएम का निरीक्षण कर शीध्र ही आपरेशन कक्ष को माड्यूलर ओटी बनवाने व एक सप्ताह के अंदर जनरेटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


फोटो: सकलडीहा सीएचसी का निरीक्षण करते हुए सीएमओ डा. वाईके राय


सीएचसी पर अगस्त माह में अब तक आठ से अधिक महिलाओं का ऑनकालिंग आपरेशन से प्रसव वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव के माध्यम से कराया गया है। सीएमओ डा. वाईके राय ने हकीकत जानने के लिये शनिवार को अचानक सीएचसी पर जा धमके। इस दौरान वार्ड में भर्ती आपरेशन से हुए पांच जच्चा बच्चा से मिलकर जानकारी प्राप्त किया। 

शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। प्रसव पीड़ित महिलाओं की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होने पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव और ऑन कॉलिंग महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव की प्रशंसा किया। 

वहीं सीएचसी की ओटी कक्ष को माड्यूलर कक्ष और तीन दिन के अंदर जनरेटर की सुविधा दिलाने का भरोशा दिया। इसके पूर्व बरहनी, धानापुर और चहनिया सीएचसी का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर अधीक्षक डा. संजय यादव, डा. अंजू यादव, डा. वीके प्रसाद, सारिका, सुमन, क्षितिज सिंह, संतोष, शिवेन्द्र, चन्द्रभानु सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *