उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के आवाहन पर धरना प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही बीआरसी धरहरा पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी जुटने लगे। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा सरकार और विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा रोज नए नए प्रयोग जो बेसिक शिक्षकों पर जबरन थोपे जा रहे है। इसे अध्यापक अब बर्दाश्त नहीं करेगा ।
फोटो:उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन के बाद बीईओ को पत्रक देते हुए
जिला मंत्री अरुण रत्नाकर ने कहा की शिक्षक अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक कर रहा है। लेकिन सरकार इन शिक्षकों पर अविश्वास कर रही है । जो किसी भी स्तर पर भी सही नही है। किसी विभाग में नहीं सिर्फ शिक्षा विभाग में टैबलेट से उपस्थिति वो भी अपने निजी आईडी से सिम लेकर देना ये सही नही है ।