Headlines

नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

शादी का झांसा देकर घर से भगाया था 
कक्षा 11में पढ़ने वाली छात्रा को 

चंदौली,सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के एक नाबालिक छात्रा की अपहरण का मामला प्रकाश में आया। छात्रा के पिता के द्वारा एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया जिसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिक छात्रा भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक को कागजी कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


फ़ोटो-सकलडीहा केातवाली पुलिस टीम के गिरफ्त में आरोपी

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी कक्षा 11 की छात्रा को बीते 26 जुलाई को एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का पता नही चला। तब परिजनों ने कोतवाली में इसकी शिकायत किया। इस पर पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी। मुखबिर की सूचना पर सकलडीहा कस्बा के अलीनगर तिराहे से अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार युवक सकलडीहा कस्बा निवासी राजन कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। 

कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की लम्बे समय से गिरफ्तारी के लिये पुलिस की ओर से लगातार दबिश दिया जा रहा था। गिरफ्तारी टीम में त्रिवेणी तिवारी, रणविजय, सैफिया कुरैशी आदि पुलिस कर्मी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *