चन्दौली पुलिस ने अंतर्रजनपदीय खेल प्रतियोगिता में बनाया दबदबा

af6068901b02
06 गोल्ड व 01 सिल्वर मेडल किया जनपद के नाम, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

चन्दौली-वाराणसी जोन द्वारा आजमगढ़ में आयोजित 27 वीं अन्तर्जनपदीय (महिला/पुरूष) (जूडो, बुशु, ताइक्वांडो, कराटे, पेंचक सिलाट,) 03 दिवसीय खेल प्रतियोगिता 2024 में चंदौली पुलिस ने विभिन्न भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 06 गोल्ड व 01 सिल्वर मेडल प्राप्त करते हुए फाईनल प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी प्राप्त किया.



पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वाराणसी जोन की 27 वीं अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता 2024 में प्रतिभाग करने वाले सभी अधिकरियों/कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि जनपदीय पुलिस के सभी खिलाडी प्रतिभागी भविष्य में इसी तरह से जनपद का नाम रोशन करते रहेगें

जूडो टीम– मुख्य आरक्षी सतेन्द्र नाथ यादव(यातायात),आरक्षी शिवशंकर यादव(थाना अलीनगर), आरक्षी अजीत कुमार(यूपी 112), आरक्षी किशन पाण्डेय(थाना मुगलसराय) 
ताइक्वांडो टीम- मुख्य आरक्षी राकेश कुमार सिंह (सोशल मीडिया सेल), आरक्षी चन्दन चौहान (यूपी 112), द्वारा प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हे पुरस्कार के रुप में 01 शील्ड जनपदीय पुलिस के लिए व सभी प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रुप से 01-01 गोल्ड मेडल प्रदान किया। तथा ताइक्वांडो टीम में आरक्षी मोहित सोनकर(थाना बबुरी) को 01 सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *