फोन पर मिली धमकी से आहत पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

कहा, मेरे और मेरे परिवार पर कोई भी हमला होगा तो उसके जिम्मेदार विधायक और पुलिस प्रशासन होंगे 

बताया कि जबसे मेरी पत्नी बीडीसी संघ की अध्यक्ष बनी है तबसे मेरे जान मॉल पर खतरा मंडरा रहा है 

चंदौली, जनपद के थाना बलुआ अंतर्गत घनश्यामपुर निवासी 55 वर्षीय लालबहादुर सिंह पुत्र रामसूरत सिंह ने फोन पर मिली जान मॉल की धमकी और मां- बहन की भद्दी भद्दी गालियां से आहत एसपी से मिलकर अपने और अपने परिवार के सुरक्षा की मांग किया. साथ ही आए फोन नंबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग किया है.



पीड़ित ने बताया कि उसके मो नंबर 9794267500 पर शुक्रवार के पूर्वान्ह 8:56 बजे मो नंबर 9559906004 से फोन पर मां बहन बेटी की भद्दी भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे वह काफी आहत और डरा सहमा हुआ है. वह सपरिवार सहित पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे से मिलकर लिखित शिकायत पत्र देकर अपने और अपने परिवार के जान मॉल की सुरक्षा और आए फोन नंबर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है.



उन्होंने आरोप लगाया कि धमकी देने वाले विधायक सुशील सिंह के आदमी हैं और विधायक सुशील सिंह ही यह सब करवा रहे हैं. साथ ही कहा कि जब से उनकी पत्नी ब्लॉक चहनिया की बीडीसी संघ की अध्यक्ष चुनी गई है तब से उनके ऊपर जान मॉल का खतरा मडरा रहा है। मेरे और मेरे परिवार के किसी भी सदस्य पर कोई भी हमला होगा तो इसका जिम्मेदार विधायक सुशील सिंह और पुलिस प्रशासन होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *