यूपी-बिहार बार्डर के रास्ते शराब तस्करी रोकने हेतु चलेगा चेकिंग अभियान

6c64d6dc400a
दोनो राज्यों की पुलिस करेगी ज्वाईंट आपरेशन

बिहार के रामगढ़ विधान सभा में होना है उपचुनाव

चन्दौली: शिविर पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कैमुर (बिहार) ललित शर्मा ने बिहार राज्य के रामगढ़ विधान सभा में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत दोनो राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया.


फोटो: चंदौली शिविर पुलिस लाइन में बैठक करते चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे, कैमूर बिहार एसपी ललित शर्मा व अन्य 


बैठक में नेशनल हाइवे-2 का इस्तेमाल कर अवैध मादक पदार्थ, शराब, गौवंशों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाये जाने हेतु योजना बनाई गई तथा आगामी उपचुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरूद्ध चुनाव के दृष्टिगत बार्डर के सभी प्वांइट पर चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया. 

चन्दौली व कैमुर (बिहार) पुलिस द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत ज्वाईंट टीम बनाकर एक साथ चेकिंग की जाएगी. विभिन्न राज्यों से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर तस्करी करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी. बार्डर स्थिति शराब के ठेकों पर अत्यधिक मात्रा में खरीददारी करने वाले व्यक्तियों की पहचान किया जाएगा.

इस दौरान बैठक में राजेश राय, क्षेत्राधकारी सदर, राजीव सिसौदिया, क्षेत्राधिकारी चकिया, कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी नौगढ़, चन्दौली, प्रदीप कुमार, SDPO (Dysp) मोहनिया, बिहार, गीरीश कुमार, थानाप्रभारी दुर्गावती, सुभाष चन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी, प्रभारी चुनाव सेल, थानाप्रभारी चकरघट्टा, कन्दवा, इलिया, सैयदराजा, नौगढ़, वेदव्यास मिश्रा प्रभारी स्थानीय अभिसूचना ईकाई, चन्दौली सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *