चंदौली पुलिस ने 7बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त

ef2c053cccf9
उनके परिजनों को किया सुपुर्द, दुकानों प्रतिष्ठानों में कर रहे थे श्रम

चंदौली:- जनपद के पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकार अंतर्गत की पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को विभिन्न जगहों पर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 07 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया.



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर 
चंदौली पुलिस प्रशासन द्वारा आपरेशन बचपन 
अभियान चलाकर विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों, होटलों पर बाल श्रम करने वाले बच्चों को श्रम से मुक्त कराकर उन्हें उनके परिजनों को सुपूर्द कराकर उन्हें पठन पाठन के लिए प्रेरित किया जा रहा है. 



इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नजरे आलम, ग्राम स्वराज समिति सौरभ सिंह व एएचटीयू प्रभारी इन्द्रभूषण यादव की टीम ने विभिन्न जगहों पर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जिसमें 07 बच्चों को बाल श्रम करते हुए पाया. जिन्हें तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराते हुए उनके परिजनों को सौंप दिया.

पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे ने बताया कि पूरे जनपद में “ऑपरेशन बचपन अभियान” चलाया जा रहा है. आज पर्यवेक्षण गठित टीम द्वारा 7 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *