आधा दर्जन स्थानों पर बिक रही अवैध शराब

अंश निर्धारण में हुई भारी त्रुटियां बनी किसानों के गले की फांस, दुकानदार और भू स्वामियों को मुआवजा की जानकारी दिए बगैर भरवाए जा रहे सहमति पत्र
चंदौली। जिले के तहसील सकलडीहा में शनिवार को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान 111 प्रार्थना पत्रों में 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया. शेष सम्बन्धित विभाग को सौंपा गया. वहीं एसपी से मिलकर ग्रामीणों ने सकलडीहा में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत की. डीएम से मिलकर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने मुआवजा की जानकारी हर दुकानदार और भू स्वामी को दिए जाने और इसके पश्चात सहमति पत्र भरवाने की मांग किया. किसानों ने कहा कि लेखपालों की गलतियां किसानों के गले की फांस बनी हुई है. अंश निर्धारण मे हुई त्रुटियों का जल्द समाधान कराया जाए.
फोटो: सकलडीहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते हुए डीएम निखिल टी फूंडे और एसपी आदित्य लाग्हें व अन्य अधिकारीगण
सम्पूर्ण समाधान दिवस का मतलब होता है कि जिले भर के सभी अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हों और जिस विभाग से संबंधित शिकायत हो उसके निस्तारण के लिए दिशा निर्देशित किया जा सके. लेकिन जिले के अधिकांश अधिकारी इसकी जहमत नहीं उठा पा रहे हैं. अपने दर पर अपने मातहतों को भेज देते हैं. कुछ विभाग के अधिकारी अपने बाबू और चपरासी को भेजकर उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनवा देते हैं. मामला तब प्रकाश में आता है जब संयोग बस सम्बन्धित विभाग से संबंधित शिकायत आती है और अधिकारी बुलाए गए तो उसका चपरासी खड़ा होता है जो उस बारे में कुछ नहीं जानता है. इसका नजारा आज भी देखने को मिला कि बलुआ थाना से सम्बंधित शिकायत मिलने पर प्रभारी को बुलाया गया तो गायब मिले.
आज ऐसे कई मामले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने आए. जिसमें लेखपाल के गलत रिपोर्ट के बाद विवाद बढ़ा हुआ है, दुकानदारों और भू स्वामियों को बगैर मुआवजा दिए उनसे सहमति पत्र भरवाया जा रहा है, सकलडीहा में मीना बाजार लगने से दिनभर लम्बा जाम लगा रहता है, जिस कारण अनेकों दुर्लेघटनाऐं हो चुकी है. शिकायत के बावजूज किसी सुरक्षित स्थान पर मीना बाजार स्थानांतरित नहीं किया गया, बीते वर्ष लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों की तैयार की गई अंश निर्धारण खतौनियों में खासी त्रुटियां हैं. इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. अपनी हिस्सेदारी ठीक कराने को लेकर वह तहसील के चक्कर काटने को मजबूर है, सकलडीहा मे आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध शराब बिक्री की जा रही है, सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों पर क्रमांक नहीं है, एक महिला अपने रसूखदार पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए दर दर भटक रही है, जिसपर काफी नाराजगी जताई और पीडब्लूडी, तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाया और एसडीएम अनुपम मिश्रा को दिशा निर्देश देते हुए कार्रवाई कराकर जल्द ही आख्या देने के लिए कहा.
वही राजस्व विभाग, विद्युत विभाग,पंचायत और विकास विभाग, पेंशन के मामलें को त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया. अंत में चेताया कि तय सीमा में समस्या का निस्तारण नहीं होने पर संबधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे. इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें, सीएमओ डा.वाई के राय,डीपीआरओ नीरज सिन्हां,जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश नायक, जिलाश्रम परिवर्तन अधिकारी मुहम्मद नजरे आलम,डीडीओ सपना अवस्थी, एसडीएम अनुपम मिश्रा,तहसीलदार अजीत सिंह, सीओ सकलडीहा रघुराज, डायट प्राचार्य विकायल भारती, कोतवाल हरिनारायण पटेल बीडीओ धानापुर विजय कुमार, बीडीओ सकलडीहा विजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।