गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कानूनन अपराध है : डा धनंजय सिंह

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज ने दिया नारा” हमारी बेटियां हमारी पहचान”
चंदौली। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर झाँसी स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में “हमारी बेटियां हमारी पहचान” का नारा देते हुए कॉलेज प्रबंधन द्वारा एक कार्य दिवस हेतु जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा रिशु यादव को कॉलेज डायरेक्टर नामित किया गया.
इस मौके पर नव निर्मित कॉलेज डायरेक्टर ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ शुभकामनाएं प्रदान की. साथ ही कॉलेज प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार बेटियों की बेहतर शिक्षा तथा भविष्य हेतु अनेकों प्रकार की योजनाओं सहित छात्रवृति की सुविधा तथा बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है.
साथ ही उन्होंने बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कानूनन अपराध है, ऐसे गैर कानूनी जांच करवाने वाले व्यक्ति और जांच करने वाले डॉक्टर दोनों को 3 से 5 वर्ष तक की कैद तथा 50000/- से 100000/- रुपए तक जुर्माना हो सकता है तथा उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत सभी छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की.
इस मौके पर उपस्थित कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे ने ‘उज्ज्वल भविष्य के लिए बेटियों को सशक्त बनाए जाने हेतु’ प्रयासरत रहने का वादा करते हुए! शुभकामनाएं प्रदान की.
इस मौके पर कॉलेज में अध्ययनरत एनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग तथा एमएससी नर्सिंग में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र/छात्राओं के साथ ही कॉलेज मैनेजर प्रवीण मिश्रा, कॉलेज फैकल्टी सोनी चौहान, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, रिंकू मौर्य, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, अर्चना राज, रीता पाल, इंदू पाल, प्रियंका दुबे, अभिषेक पांडे, विकास यादव,आरती चौहान, आंचल वर्मा, अंजनी, सताक्षी, शिवम मौर्या, जुली, गज़ाला नाजमीन अन्नू कुमारी, मधु सेठ, प्रगति, विजयलक्ष्मी, ख़ुशबू, प्रतीक्षा, शिवानी, शुभांगी, फुलगेन, आरती, इत्यादि उपस्थित रहे।