बच्चे मन बड़ा रखकर कार्य करें और अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहे-सुशील सिंह

f2e472807180
चंदौली, धानपुर। स्थित महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के प्रांगण में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के हाथों मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे. श्री सिंह ने कहा कि युवाओं की आयु हर चुनौती से जुझने का जज्बा रखती है. युवा हर बिपरित को अपने अनुकूल लाने में सामर्थ रखता है. युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है. बस करने का जज्बा होना चाहिये. 

विद्यार्थियो ने कहा कि यहाँ पर बिजली, पानी की समस्या है तो श्री सिंह ने कहाँ कि जल्द इस समस्या का निदान करूंगा, यहां के ट्रांसफार्मर को बिजली के स्वतंत्र फिटर से जुड़वा दूंगा.

मै आप लोगो को आस्वस्थ करता हूँ आज भारत दुनिया मे डिजिटल सुपर पावर बनता जा रहा है और बच्चे से कहें कि मन बड़ा रखकर कार्य करें, छोटा न करें और अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहे. इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, रमेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, अरविंद मिश्रा, विमल सिंह दादा, अरुण जायसवाल, आनंद कुमार, गोपाल बिंद सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *