पांच लाख की शराब बरामद, तस्कर फरार

38f3e33dadc9
स्कॉर्पियो से सप्लाई की जा रही थी बिहार, मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी 

चंदौली। जिले की थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्कॉर्पियो से बिहार जा रही शराब की खेप को एनएच 02 हाईवे नौबतपुर पुलिस बूथ के पास सघन चेकिंग कर बरामद कर लिया. वहीं चालक व उसके बगल वाली सीट पर बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले. पकड़ी गई शराब की कीमत पांच लाख रूपये आंकी गई. स्कॉर्पियो स्वामी व बगल में बैठे अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही की गई.



पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपदीय पुलिस मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नियंत्रण और अपराधियो की धर पकड़ हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही हैं इसी क्रम में थाना सैयदराजा की पुलिस को गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर एनएच 02 हाईवे नौबतपुर पुलिस बूथ के पास से पांच लाख की शराब पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली. लेकिन पुलिस की घोर लापरवाही कहें या मिली भगत जिनके शिकंजे से चालक और बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति भाग निकले. 

पुलिस मु.अ.सं. 242/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम बनाम बरामद वाहन संख्या UP67AD7768 का स्वामी शौकत अली पुत्र मुहम्मद यार पुत्र शकील अहमद धरना मुगलसराय चन्दौली मो.नं. 8340431150 स्थाई पता धोबहा मस्जिद के पास कैमूर धोबहा पूरब पट्टी कैमूर भभुआ बिहार, व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है.

स्कार्पियों वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब के 22 बैग ब्लैक कलर के मिले थे 

1-03 बैग मे BACARDI LEMON CLASSIC RUM प्रत्येक बैग मे 18 बोतल कुल 54 बोतल प्रत्येक बोतल 750 ML , BLENDERS PRIDE WHISKY
2-03 बैग मे प्रत्येक बैग मे 14 बोतल कुल 42 बोतल प्रत्येक बोतल 750 ML, ROYAL STAG DOUBLE DARK WHISKY 08 बैग मे प्रत्येक बैग मे 18 बोतल कुल 144 बोतल प्रत्येक बोतल 750 ML , OLD MONK XXX RUM
3-01 बैग मे 23 बोतल प्रत्येक बोतल 750 ML, SIGNATURE WHISKY
4-01 बैग मे 17 बोतल प्रत्येक बोतल 750 ML, ROYAL STAG BARREL SELECT WHISKY 
5-01 बैग मे 23 बोतल प्रत्येक बोतल 750 ML , 8 PM SPECIAL टेट्रा पाऊच 
6-02 बैग मे कुल 360 पाऊच प्रत्येक बैग मे 180 पाऊच प्रत्येक पाऊच 180 ML , OFFICERS CHOICE ORIGINAL WHISKY टेट्रा पाऊच 
7-02 बैग मे कुल 360 पाऊच प्रत्येक बैग मे 180 पाऊच प्रत्येक पाऊच 180 ML, AFTER DARK BLUE WHISKY 
8-01 बैग मे कुल 42 केन प्रत्येक केन 180 ML। 
जो लगभग 372 लीटर शराब बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 5,00,000/- रुपया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *