डायट की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

9ba070b9e334
केपीआई लक्ष्य एवं निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा, एआरपी एवं सपोर्टिव सुपरविजन एवं निरीक्षण में तत्परता से कार्य करने पर जोर

चन्दौली। निपुण भारत मिशन एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी व एआरपी, डायट मेंटर व जिला समन्वयक की दिसंबर माह की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक प्राचार्य विकायल भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को गोधना स्थित होटल पार्क ग्रीन मुगलसराय में सम्पन्न हुई.

फोटो: बैठक को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य विकायल भारती 


केपीआई लक्ष्य एवं निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर पूर्व सूचना के आधार पर आयोजित इस समीक्षा बैठक में विकास खंडवार शैक्षिक स्थिति, सपोर्टिव सुपरविजन, क्लासरूम ट्रांजैक्शन, विद्यालयों में अकादमिक गतिविधि, दीक्षा एवं यूट्यूब पर साझा वीडियो की स्थिति, शिक्षक संकुल बैठक के आयोजन, बीआरसी पर प्रशिक्षण व गतिविधि आयोजन, नवाचारी कार्यों सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई. 

प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण एसेसमेंट टेस्ट सहित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. इस दौरान डायट प्राचार्य द्वारा समस्त एआरपी एवं सपोर्टिव सुपरविजन एवं निरीक्षण में लगे विभिन्न पदाधिकारियों को अपने नैतिक दायित्वों के निर्वहन हेतु तत्परता से कार्य करने पर जोर दिया गया. उन्होंने अपने उद्बोधन में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समस्त अकादमिक टीम से निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया. बैठक में आगामी माह की कार्ययोजना पर चर्चा की गई.

 बैठक में डॉ रोशन कुमार सिंह, डॉ बैजनाथ पांडेय के साथ ही एल एल एफ टीम के नीरज पांडेय सहित अन्य लोग द्वारा अपने विचार साझा किए गए. प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ. इस अवसर पर विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर एवं एआरपी व एल एल एफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *