राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण

शुभारंभ सप्ताह का उद्घाटन, पीजी कॉलेज में आयोजन
चंदौली। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सकलडीहा पी जी कालेज सकलडीहा में शुभारंभ सप्ताह के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गीत का समवेत स्वर में गायन किया गया।
तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार पांडेय जी ने राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि वन्दे मातरम् गीत देश की आजादी का प्रेरक गीत रहा तथा वर्तमान में भी राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में राष्ट्रीय गीत की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस कार्यक्रम को प्रोफेसर एम पी सिंह , डॉ इंद्रजीत सिंह डॉ यज्ञनाथ पांडे ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार सिंह यादव द्वारा किया गया ।