छः सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम से मिला व्यापार मंडल

b28fdf53ebd2
चंदौली, सकलडीहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल के के सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर छः सूत्रीय मांग पत्र सौंपा. साथ ही अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और बुकें भेंट कर नव वर्ष की मंगलकामना दिया. वहीं एसडीएम ने जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया.


फोटो – एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा को पत्रक सौंपते हुए व्यापार मंडल 


सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष के के सोनी ने बताया कि आज अलीनगर तिराहे पर मीना बाजार लगने से उत्पन्न जाम से अनेकों दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसे बंद कराने, सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहण की गई जमीन का शीघ्र ही मुआवजा दिलाने तथा नाम जोड़ने और संशोधन कराने, सकलडीहा कस्बे में बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने व पूर्व में चिन्हित सकलडीहा इन्टर कॉलेज व लड्डू कपड़ा घर के सामने अलाव जलाने को व्यवस्था कराने, फोर लेंथ सड़क निर्माण के दौरान बाधित हुए बिजली शिफ्टिंग, पुलिया निर्माण और पेय जल को शीघ्र पूर्ण कराने तथा सकलडीहा, नागेपुर, टीमिलपुर, और तेंदुईपुर ग्रामसभाओं में कूड़ा निस्तारण केन्द्र स्थापित करने की मांग को लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा पत्रक दिया गया है जिसे उन्होंने जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया है 

फोटो – एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा को अंगवस्त्र पुष्प गुच्छ और बुकें भेंट करते हुए व्यापार मंडल 

इस दौरान आनंद पाण्डेय, लालबहादुर राय,अनील सेठ,रामअशीश, इमरान, रौशन, डॉ. अश्वनी कुमार, सतीश जायसवाल, धनंजय, संतोष , टमाटर, राकेश, विकास, मंटू मिश्रा, बब्बू पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *