26 नवंबर संविधान दिवस पर सभी मिशनरी सादर आमंत्रित हैं-अर्जुन आर्या

267b537a9f9f
चंदौली, 24नवंबर रविवार। सदर ब्लॉक अंतर्गत जगदीशसराय स्थित केशरी लॉन में 26 नवंबर 2024 को भारतीय संविधान दिवस समारोह का आयोजन होगा. जिसमे संविधान के महत्व और डॉ॰ भीमराव अंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं पर प्रबुद्ध विद्वानों वक्ताओं द्वारा विस्तार से चर्चाएं की जायेगी. जिसमें लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी मिशनरियों को सादर आमंत्रित किया गया है.


फोटो : संविधान दिवस मनाने को लेकर जगदीशसराय केशरी लॉन में बैठक करते लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के पदाधिकारीगण


भारत सरकार ने 19 नवंबर, 2015 को एक राजपत्र अधिसूचना जारी करके 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था. तब से देश भर में संविधान दिवस मनाकर डॉ॰ भीमराव अंबेडकर को यादगार को पुनर्जीवित किया जाता है.

लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या ने रविवार को आयोजित संगोष्ठी में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लिए प्राण है। यह सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार देने के साथ साथ न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व सुनिश्चित करता है. देश की व्यवस्था कैसे काम करेगी.

 चुनाव प्रणाली, सरकार का गठन, शक्तियों का बंटवारा, अधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दों को दर्शाता है. या कहें शासन प्रशासन की समस्त शक्तियों का स्त्रोत है. हमे संविधान के सिद्धांतों, नियमों और विनियमों, आदर्शों और मूल्यों से सीख लेनी होगी. 

जो मानव के अधिकारों और कर्तव्यों का सीमांकन करता है और उनके पारस्परिक संबंधों का विनियमन करता है। वस्तुतः संविधान हमारे सपनों तथा मूल्यों का दर्पण है.

 वह सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रकृति, आस्था एवं आकांक्षाओं की भावना है. जो अपने आप में एक विशेष आयाम रखता है और इसी आधार पर ही यह विश्व का सबसे लम्बा व विस्तृत संविधान होने का गौरव प्राप्त किया है.

हमारा संविधान वर्तमान की स्थिति, भविष्य की योजना व पूर्व के इतिहास को एक साथ लेकर आगे बढ़ा और आज पूरे विश्व के लिए एक आदर्श मिसाल प्रस्तुत करते हुए प्रत्येक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है.

इस दौरान एड. रामजन्म बागी, आनंद कुमार, लल्लन कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, एड. गायत्री, फूलमती, ममता, माया, राधेश्याम, सियाराम, विपिन कुमार गौतम, विधिक अधिकारी रामसुभाष राम, एड. ललित कुमार, वीरेन्द्र कुमार भारती, अखिलेश कुमार गौतम, रामसरन, प्रेमशंकर , विजय कुमार, सहित अन्य ने संबल प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *