चंदौली एसपी ने फिर चलाया तबादला एक्सप्रेस

2 निरीक्षकों सहित 11 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
चंदौली, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने सोमवार की देर रात 2 निरीक्षकों सहित 11उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया. जिसमें निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव को थाना सैयदराजा से निरीक्षक अपराध थाना सैयदराजा, निरीक्षक दुर्गेश यादव को चौंकी प्रभारी कस्बा चंदौली से निरीक्षक अपराध थाना चंदौली का चार्ज दिया.
वहीं उप निरीक्षक अनंत भार्गव को चौंकी प्रभारी अमदहां थाना नौगढ़ से चौकी प्रभारी लौंदा थाना अलीनगर, उप निरीक्षक मनोज तिवारी को चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा थाना नौगढ़ से चौकी प्रभारी कूड़ा बाजार थाना मुगलसराय, उप निरीक्षक अमीत सिंह को चौकी प्रभारी कूड़ा बाजार थाना मुगलसराय से चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा थाना नौगढ़, उप निरीक्षक अजय कुमार को थाना अलीनगर से चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी मुगलसराय, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी नगवा थाना धानापुर से चौंकी प्रभारी आलूमिल थाना अलीनगर, उप निरीक्षक खुशबू यादव को चौकी प्रभारी आलूमिल थाना अलीनगर से चौकी प्रभारी म0पु0 थाना चकिया , उप निरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी शिकारगंज थाना चकिया से चौकी प्रभारी कचहरी थाना चंदौली, उप निरीक्षक सुरेश कुमार को चौकी प्रभारी कचहरी थाना चंदौली से चौकी प्रभारी नगवा थाना धानापुर, उप निरीक्षक यज्ञ नारायण यादव को थाना चंदौली से चौकी प्रभारी शिकारगंज थाना चकिया, उप निरीक्षक हेमंत यादव को चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी मुगलसराय से चौकी प्रभारी अमदहा थाना नौगढ़, उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को पुलिस लाइन से जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा.