पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़
अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया ड्रिल
दंगा नियंत्रण उपकरणों के साफ-सफाई, रखरखाव व उपयोग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया
साप्ताहिक अर्दली रूम के विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
चंदौली। आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने पुलिस लाईन चन्दौली में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई. परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया.
पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया तथा प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करें पीआरवीकर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आमजनमानस की सुरक्षा और सेवा में समर्पित रहें.
पुलिस लाईन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय व परिवहन शाखा आदि को चेक किया. शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
उपरोक्त परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास व समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी सहित जनपद के समस्त थानों व पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहें.