अधिकारियों की अनदेखी, बिना डिग्री एवं अनुभव विहीन चिकित्सक कर रहे गंभीर बिमारियों का ईलाज

e06a170088d6
चंदौली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी या मिली भगत के चलते समस्त जनपद वासियों की जिंदगी झोलाछाप डॉक्टरों के हवाले हैं. जिले में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा नहीं होने के कारण समस्त जनपदवासी फर्जी चिकित्सकों की शरण में जाने को मजबूर हैं. जनपद के प्रत्येक क्षेत्र के गांव -मोहल्लों में ऐसे हजारों झोला छाप डॉक्टर अपनी अपनी दुकानें खोल बैठे हैं. जो सभी रोगों के ईलाज की गारंटी लेकर गरीबों मजलूमों की गाढ़ी कमाई लुट रहे हैं.

जनपद के समस्त क्षेत्रों के गावों – मोहल्लों में बिना रजिस्ट्रेशन के हजारों क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, नरसिंह होम, पैथोलॉजी चल रहे हैं. इनमें बैठने वाले चिकित्सक हाईस्कूल या इंटरमीडिएट हैं. कई क्लीनिक ऐसे हैं जिनमें निजी महंगे अस्पतालों के एजेंट चिकित्सक बनकर बैठे हुए है. बुखार,पेट दर्द आदि आम बीमारियों की दवा वह अपने पास से देते है और हालात बिगड़ने या भंयकर बीमारी होने पर मरीज को निजी अस्पताल में भेजकर अस्पताल संचालकों से कमीशन प्राप्त करते हैं. इस कमीशन का भार मरीज पर पड़ता है. 

 सूत्रों का कहना है कि जनपद चंदौली में चट्टी चौराहों पर झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से चल रहा हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज तक इस दिशा में कोई अभियान नहीं चलाया गया हैं. इस कारण गांव गांव में अप्रशिक्षित चिकित्सकों का धंधा फल फूल रहा हैं.

झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम अपनी चला रहे हैं
दुकानें

 झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम अपनी दुकानें चला रहे हैं। इनके चक्कर में फंसकर हर दिन किसी न किसी मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. एक अनुमान के मुताबिक क्षेत्र में करीब दो सौ से भी अधिक झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकान चला रहे हैं.

मुहिम चलाकर प्राथमिकी दर्ज करें

सूत्रों ने कहा है कि अगर समय रहते इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो कितने ही ग्रामीणों की गलत इलाज से जान जा रही है. हर गांव में अवैध दुकान चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुहिम चलाकर बंद कराने एवं इन पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है.

बिना लाइसेंस के रखते हैं दवाओं का स्टॉक

झोलाछापडॉक्टरों द्वारा बिना ड्रग लाइसेंस के दवाओं का भंडारण विक्रय भी किया जाता है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई नहीं करता. इन डॉक्टरों की कमाई मौसमी बीमारियों के फैलने से अधिक होती है. मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से पीड़ित हो या फिर अन्य कोई बीमारी से. सभी बीमारियों का इलाज यह झोलाछाप डॉक्टर करने को तैयार हो जाते हैं. उल्टी, दस्त, बुखार जैसी बिमारियेां में वे ग्लूकोज की बोतलें चढ़ाना शुरू कर देते हैं.

झोला छाप डॉक्टरों के फलने-फूलने में रैकेट करता है मदद

झोलाछाप डॉक्टरों को नर्सिंग होम संचालकों एवं दवा दुकानदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होता है. इन्हीं की आड़ में इस गोरखधंधा को बेखौफ अंजाम दिया जाता है. गांव हो या शहर, इस रैकेट से कोई नहीं बच पा रहा है। क्या अनपढ़ और क्या शिक्षित सभी इसके शिकार बन रहे हैं. साधारण बीमारी के इलाज के नाम पर मरीजों से दवा एवं जांच के नाम पर भारी रकम ऐंठी जाती है. बड़े-बड़े नर्सिंग होम और दवा दुकानदारों से झोलाछाप डॉक्टरों का मधुर संबंध होता है.

दर असल चौंकाने वाली बात तो यह है कि ये नर्सिंग होम और क्लिनिक चौक-चौराहों पर चल रहे हैं, जहां से तमाम अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है. इसके बाद भी इस ओर अधिकारी नजर नहीं उठाना चाहते. सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस प्रकार के नर्सिंग होम, क्लिनिक तथा झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को बंधी-बंधाई मोटी रकम पहुंचाई जाती है, जिस कारण कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी कार्रवाई करना ही नहीं चाहते। ये झोलाछाप डॉक्टर अपने नर्सिंग होम के नजदीक एमबीबीएस का बोर्ड लगाकर गलत ढंग से स्वयं एमबीबीएस डॉक्टर का रोल अदा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *