कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही रिश्तों को भी खाकी कर रही मजबूत

d57a13e5a2d2
छोटी मोटी बातों व गलतफहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को चन्दौली पुलिस द्वारा एक कराकर लौटाई जा रही खुशियां 

महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से 02 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन में महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को ऐसे ही 02 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया। 



दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी घर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *