सकलडीहा पीजी कालेज स्नातक में प्रवेश प्रारंभ, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन- प्राचार्य

88067a7a18ac
NAAC ग्रेडिंग के छात्रों को ही मिलेगी छात्रवृत्ति, स्नातकोत्तर के लिए काउंटर पर मिलेगा फार्म 

चंदौली, सटीक संवाद। जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले समस्त प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 30 जून 2025 तक ऑनलाइन कर सकते हैं. इस आशय की जानकारी प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को दी.

फोटो: सकलडीहा पीजी कॉलेज की फोटो 


उन्होंने बताया कि एडमिशन के लिए https:// onlinesakaldihapgcollege.org.in की वेबसाइट पर जाकर नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार संचालित पाठ्यक्रम स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी ,संस्कृत ,भूगोल प्राचीन इतिहास, रक्षा अध्ययन ,अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, विषय में कर सकते हैं.

तथा स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल, हिंदी अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, विषयों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी महाविद्यालय के काउंटर से प्रवेश फार्म लेकर अपना आवेदन करें.

उन्होंने आगे बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा NAAC ग्रेडिंग महाविद्यालय के छात्राओं को ही छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा. यह खुशी की बात है कि चंदौली जनपद का एकमात्र नैक ग्रेड उच्च शिक्षण संस्थान है.

 अतः पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश फॉर्म भरकर अपनी सीट सुरक्षित करायें तथा महाविद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट शिक्षण सुविधा, जिसमें वाचनालय, पुस्तकालय, उत्तम क्लास संचालन की सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *