पाठ्य सहगामी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव-अरुण रत्नाकर

a65f0fb950f4

अभिभावकों से लिया गया फीड बैक, पुरस्कार सप्लीमेंट्री हाईजिनिक नाश्ता वितरित  


चंदौली, सटीक संवाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में समर कैंप जो 21 मई से शुरू होकर 10 जून तक आयोजित किया गया. जिसका समापन प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर द्वारा किया गया और समर कैप्प में की गई गतिविधियों पर चर्चा की गई और बताया कि समर कैंप में की गई पाठ्य सहगामी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव है.

फोटो: प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर बच्चों को संबोधित करते हुए 

 इस तरह के आयोजनों से शिक्षा और स्कूल के प्रति छात्रों का लगाव बढ़ता है. आज समर कैंप के अंतिम दिन कई गतिविधियां, योगा, म्यूजिक डांस, इनडोर गेम, कैरम, लूडो और पर्यावरण के प्रति जागरूकता सत्र, और अभिभावकों से फीड बैक भी लिया गया.

फोटो: पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के बच्चे हाकी खेलते हुए 

अभिभावकों ने भी कार्यक्रम कि सराहना की बच्चों को पुरस्कार, तथा सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के लिए हाईजिनिक नाश्ता भी वितरित किया गया. कैंप का संचालन अनुदेशक सतीश कुमार, सुरेश कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *