दुबई में फासी पर लटकाई जायेगी भारत की शहजादी, जाने क्या है आरोप

e7372c3b9b47
20 सितंबर के बाद दी जानी है फांसी

परिजन राष्ट्रपति सहित मुख्य न्यायाधीश, और पीएम सीएम से लगाये गुहार 

दु बई, की जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की बेटी शहजादी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 20 सितंबर के बाद उसे फांसी होनी है. रविवार को बेटी से हुई बातचीत के बाद उसके परिजनों ने धैर्य छोड़ दिया है.परिजन भारत के राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमन्त्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेटी को बचाने की गुहार लगाये है.



हालांकि अभी तक उन्हें कोई राहत मिलती नलर नहीं आ रही. ऐसे में फांसी की तारीख नजदीक आने के साथ ही परिवार वालों के दिलों की धड़कन भी बढ़ गई है. हालात के चलते बेबस और लाचार माता पिता ने अब धैर्य छोड़ दिया है. अब पीएम मोदी को लिखे पत्र में शब्बीर खान ने कहा कि आपने दुनिया भर में फंसे लोगों को बचाया, अब मेरी बेटी को भी बचाओ. उन्होंने बेटी की जान की भीख मांगते हुए कहा कि अब देरी हुई तो उनकी बेटी हमेशा हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो जायेगी। बता दें कि बांदा में मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में रहने वाले शब्बीर खान की बेटी शहजादी का चेहरा एक दुर्घटना में जल गया था.

शहजादी पर है एक बच्चे की हत्या का आरोप

कुछ समय बाद वह फेसबुक पर आगरा में रहने वाले युवक के संपर्क में आई और फिर उससे प्यार हो गया. उस युवक ने शहजादी के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने का झांसा देकर साल 2021 में आगरा बुलाया और फिर दुबई में रहने वाले आगरा मूल के ही एक दंपति के हाथों बेच दिया. यह दंपति शहजादी को लेकर दुबई चले गए. जहां किसी कारणवस उनके बच्चे की मौत हो गई. इस मामले में परिवार ने सारा आरोप शहजादी पर मढ़ दिया. इसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए दुबई की अदालत ने करीब तीन महीने पहले शहजादी को फांसी की सजा सुनाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *