दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी जौनपुर की आतिशी मार्लेना

अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के जौनपुर की आतिशी मार्लेना दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। आतिशी के पिता विजय सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे। विजय सिंह जौनपुर के मूल निवासी हैं।
ऐसे में यह कहा जा सकता है की आतिशी जौनपुर की बेटी हैं, जो अब दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आइए जानते हैं आतिशी से जुड़ी वह बातें जो मीडिया की गलियारों में कम ही सुनाई दी हैं।
दिल्ली की सियासत तब देशभर में चर्चा में आ गई, जब केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के लिए आतिशी मार्लेना के नाम का ऐलान किया। केजरीवाल के इस कदम को उनका बड़ा सियासी दांव बताया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और आतिशी के नाम को मुख्यमंत्री के तौर पर आगे किया। मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी की पारी कैसी होती है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन आतिशी का राजनीतिक जीवन चुनौतियों से भरपूर रहा है और अब तक उन्होंने सारी चुनौतियों पर कामयाबी हासिल की है।
आतिशी का पूरा नाम आतिशी मार्लेना है बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि आतिशी जौनपुर की मूल निवासी हैं। उनके पिता प्रोफेसर विजय सिंह जौनपुर से ताल्लुक रखते हैं। विजय सिंह वामपंथी विचारधारा के समर्थक माने जाते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम मार्क्सवादी विचारक मार्क्स और लेनन दोनों के नामक को मिलाकर मार्लेना रखा है। तो यह है आतिशी के नाम की दिलचस्प कहानी।
आम आदमी पार्टी में आतिशी की अहम भूमिका रही है और पार्टी में उन्होंने हर वह काम किया है जिसकी पार्टी को उनसे उम्मीद थी। जब मुख्यमंत्री के पद के लिए नाम की बात चल रही थी, तो अंदाज़ा यह लगाया जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे आएगा, लेकिन आतिशी के नाम के ऐलान ने सभी को हैरान कर दिया था और अब जल्द ही आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगी और वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बन जाएंगी।