बुर्जुग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से करायें मतदान : एसडीएम

501b6cb00cfa
चन्दौली,
सकलडीहा। आगामी एक जून को सातवे व अंतिम चरण का चुनाव होना है जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा ने सोमवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सचलदल टीम दस्ता के प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक किया।चेताया कि हर हाल में सचलदल टीम सख्ती से कार्रवाई करे। साथ ही बुर्जुग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने का निर्देश दिया।


फोटो:उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा चुनाव तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए


इस दौरान एसएफसी और एफएसटी टीम द्वारा कोई कार्रवाई नही किये जाने पर नाराजगी जताया। सुपरवीजन टीम को स्पष्टीकरण जारी करते हुए सख्ती के साथ कार्रवाई का निर्देश दिया। 

इसके साथ ही 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की निर्देश दिया। इसके साथ ही बूथ वार इवीएम मशीन के निर्गत होने व जोनल व सेक्टर मजिस्टे्रट के माध्यम से बूथेां तक पहुंचाने के बारे में जानकारी दिया। 

चेताया कि हर हाल में जिलास्तरीय गठित सचल दल टीम द्वारा सख्ती से जिमेदारी का निर्वहन नही करने पर कार्रवाई का चेतावनी दिया। स्वीप प्रोग्राम व पर्यवेक्षक के आने से पूर्व कंट्रोल रूम स्थापित करने व टीवी लगाने के बारे में बताया गया।

 इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, अजीत जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद,अजय बहादूर सिंह,सौरभ सिंह,सुधीर पचौरी सहित निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *