सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो रही है गेहूं की फसल-अंजनी सिंह

सप्ताह भर के भीतर भूपौली नहर चालू कराएं, बिना किसी रेगुलेटर को बंद किए पानी टेल तक पहुंचाऐं
चंदौली, धानापुर। गेहूं की फसल सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो रहे हैं। जिसकी चिंता की लकीरें किसानों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही हैं. ऐसे में जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने भूपौली नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल नुक्सान हो रही हैं. जिसको लेकर उन्होंने अधिशासी अभियंता मूसाखांड़ को चेतावनी दिया है कि अगर नहर में पानी नहीं छोड़ा जाता है तो हम किसानों के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे.
उन्होंने कहा कि मौसम के कारण गेहूं की पैदावार में काफ़ी कमी होने की संभावना है गेहूं की फसलों को इस बार कम से कम चार पानी की आवश्यकता पड़ेगी. अधिशासी अभियंता ने मौसम एवं किसानों का ख्याल रखे बिना नहर में लाइनिंग का कार्य चालू करवा रखा है. जिस कारण टेल के किसानों की खेती सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो रही है
नहर में पानी अगर और अधिक दिनों तक नहीं छोड़ा गया तो किसानों की बहुत बड़ी क्षति होगी, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा. वहीं जिलाधिकारी चंदौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया कि जिला प्रशासन एवं अधिशासी अभियंता मूसाखांड़ किसानों के हित का ख्याल रखते हुए तत्काल एक हफ्ते के भीतर नहर का संचालन शुरू कराएं और लगातार बारह पंद्रह दिनों तक बिना किसी बाधा बिना किसी रेगुलेटर को बंद किए भूपौली नहर एवं कोलपुर माइनर के टेल तक किसानों को पानी पहुंचाए ताकी गेहूं के फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।