कूड़े में मिला फेंके गए आधार कार्ड का जखीरा

56d278af0892
बना चर्चा का विषय, असली नकली को लेकर उहापोह 
चंदौली। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत सकलडीहा से है जहां सकलडीहा पीजी कॉलेज के समीप नहर मार्ग स्थित एक खाली मकान के पास कूड़े की तरह फेंके गए आधार कार्ड का जखीरा गुरूवार को सुबह मिला. आधार कार्ड पर लगी फोटो क्षेत्र के आसपास की होने पर लोगों में उहापोह की स्थिती बनी हुई थी. सुबह टहलने निकले पैदल आते जाते लोग आधार कार्ड देखकर रूक जाते थे और देखने लगते थे कि ये असली हैं या नकली. जो चर्चा का विषय बना रहा.
 

फोटो: सकलडीहा पीजी कॉलेज मार्ग के समीप कूड़े की ढ़ेर की तरह फेका गया आधार कार्ड

जहां आधार कार्ड बनवाने के लिये सुबह से शाम तक लम्बी लाइन लगाना पड़ रहा है. इसके बावजूद भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है. वहीं सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक का बंद लिफाफा के साथ कई प्राइवेट बैंकों के बुकलेट सकलडीहा पीजी कॉलेज मार्ग के समीप खाली मकान के पास कूड़े की तरह फेंका गया था.

सुबह टहलने वाले शिक्षक और ग्रामीणों की नजर सैकड़ों की संख्या में फेंके गये आधार कार्ड पर पड़ने पर एकाएक रूक गये. ये नकली है या असली , इसको लेकर चर्चा का विषय बना रहा. ग्रामीणों के अनुसार सकलडीहा कस्बा सहित आसपास गांव के बच्चे से लेकर अन्य लोगों का आधार कार्ड बना हुआ था. जो बंद लिफाफे में अलग अलग बिखरा पड़ा हुआ था.

 इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी नही मिली है. सूचना मिलने पर जांच पड़ताल किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *