बॉलीबॉल में सीआरपीएफ वाराणसी ने सिरकलपुर को दी शिकस्त

53d58c8953e0
चंदौली, धीना। क्षेत्र के एवती रामरूपदासपुर गांव में नवयुवक मंगल दल द्वारा कराई जा रही तीन दिवसीय खेलकूद व वालीबाल प्रतियोगिता शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही.

फोटो : एवती रामरूपदासपुर में खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए 

बलवंत सिंह 

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के प्रतिनिधि बलवंत सिंह व हियुवा सकलडीहा संयोजक धीरेन्द्र सिंह आशीष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुरुआत कराया. बालिका वालीबाल प्रतियोगिता में चन्दौली की टीम को हराकर सैयदराजा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

एवती रामरूपदासपुर गांव में आयोजित बालिका वालीबाल प्रतियोगिता में सैयदराजा, कमहरिया, बसगांवा, कैमूर, चन्दौली, खोर आदि टीम शामिल रहे. इसमें चन्दौली की टीम को हराकर सैयदराजा ने ट्रॉफी पर जीत हासिल किया।पुरुष बॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल दो दर्जन टीम प्रतिभाग किया है. 
इसमें बहेरी,रामरूपदासपुर, सिसौडा, बघरी, सीआरपीएफ वाराणसी, सिरकलपुर, जलालपुर, मेंढान,माधोपुर, कुचौरा,असना, विशुनपुरा, रहपुरी, जमानिया आदि टीम शामिल रहे. उदघाटन मैच में सीआरपीएफ 95 बटालियन वाराणसी ने 25-12, 25-16 अंक बनाकर सिरकलपुर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया.
मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सिंह आशीष ने कहा कि खेल से अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होना चाहिए. 
इस मौके पर संरक्षक सतीश पांडेय, व्यवस्थापक संजीव पांडेय,अध्यक्ष रोहित पाठक,रामनगीना पांडेय,सिंटू सिंह,दिनेश पांडेय ,नीरज सिंह, लालजी यादव, नंदू यादव,संजय पांडेय, मोनू प्रजापति, संजय यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *