भदौरा ब्लाक के नवागत बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने पद भार ग्रहण किया

विकास कार्यों को पारदर्शिता से कराना होगी प्राथमिकता
मानक विहीन कार्य होगा तो की जायेगी सख्त कार्रवाई
गांव के अंतीम व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा योजना का लाभ- के के सिंह
गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर के आदेशानुसार जिले के भदौरा विकास खण्ड के नए बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर पद भार ग्रहण किया. तत्पश्चात प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान एवम कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बुके देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. इस दौरान नए बीडीओ ने शासन के विभिन्न विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही.
बता दें कि कृष्ण कुमार सिंह को 21 अक्तूबर 24 की PDS पद पर नियुक्ति हुई , जिसके क्रम में 16 जनवरी 25 को जनपद गाजीपुर में तैनाती मिली और जिलाधिकारी गाजीपुर के अनुमोदनोपरांत 1 फरवरी 25 को विकास खण्ड भदौरा का चार्ज मिला.
नवागत बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शासन की संचालित योजनाओं को प्राथमिकता से क्रियान्वयन करना लक्ष्य है. मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास सहित गांवों के विकास को लेकर प्राथमिकता रहेगी. साथ ही पात्र और जरुतमन्दों को शासन की संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा.
वहीं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रहेगा. कहीं भी अगर मानक विहीन कार्य होगा तो सख्त कर्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया.
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान,एडीओ आइएसबी जगदीश केशरी , एडीओ कृषि प्रभाकर पाण्डेय, एडीओ समाज कल्याण दिब्यांश राय,एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद ,लेखाकार राकेश यादव, वरिष्ठ सहायक जवाहर राम ,ग्राम विकास अधिकारी ईश्वर चंद्र राय, नितेश कुमार,राजीव शर्मा ,नगीना राम , कमल कांत सिंह, बीएमएम निधि उपाध्याय,सुनीता देवी सहित कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।