जनपद के सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में शान से लहराया राष्ट्रध्वज

d58a95531d44
अधिकारी सभी योजनाओं का अच्छे से करें क्रियान्वयन जिससे सामाजिक और आर्थिक असमानता पूरी तरह हो समाप्त-डीएम 

चंदौली l देश का 75 वां गणतंत्र दिवस जनपद में पूरे धूमधाम से मनाया गया।महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मा. केंद्रीय मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय ने परेड की सलामी ली और सभी को संवैधानिक संकल्पों की शपथ दिलाई और जनपदवासियों को भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी l वहीं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कैंप कार्यालय,कलेक्ट्रेट कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया l


फोटो : महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुए कार्यक्रम


उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सभी लोगों से मिलकर भारत को विकसित देश बनाने की अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक अपना कर्तव्य करके भारत को दुनिया में एक समृद्ध कल्याणकारी और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार देश की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

 
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले हमारे देश में तीन सौ से अधिक जिले आतंकवाद और नक्सल आतंकवाद की छाया से ग्रसित थे।आज हमारी सरकार के द्वारा सब जगह कानून का राज पूरी तरह से स्थापित हो चुका है। आज भारत समृद्धि के पथ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से आज गांव-गांव, कस्बे कस्बे और नगर नगर 100% लोक कल्याणकारी कार्यों से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है।आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से आगे अग्रसर है।


 जिलाधिकारी निखल टी.फुंडे ने अपने संबोधन में के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का अच्छे से क्रियान्वयन करें जिससे कि स्वतंत्रता के साथ आर्थिक और सामाजिक समानता के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया जा सके।उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि सभी लोग संविधान में उल्लिखित कर्तव्यों का पालन अवश्य करें।इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों,
स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को शपथ भी दिलाई।इसके पश्चात नगर पंचायत चंदौली स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।


महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की झाकियों का प्रदर्शन हुआ और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया।इन बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मा. केंद्रीय मंत्री,जिलाधिकारी एवं अपार जनसमूह द्वारा मुक्त कंठ से सबकी प्रस्तुतियों को सराहा गया।केंद्रीय मंत्री द्वारा इन बच्चों को एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

मुख्य समारोह में मा. जिला जज सुनील कुमार, जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे,पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय & एस के पांडेय,अपर जिला मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *