15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया जाएगा

तैयारियों को लेकर हुई बैठक, बसपा सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील
चंदौली, सकलडीहा। कस्बा स्थित एक लॉन में बुधवार को बसपा की विधान सभा सकलडीहा ईकाई की बैठक संपन्न हुई. इसमें बसपा सुप्रीमों बहन कुमारी मायावती जी का 69वा जन्मदिन 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रुप में मनाए जाने की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चाएं हुई. कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम डा.अंबेडकर व मा0 कांशीराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया.
बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी एड अवनीश कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जनवरी को सुश्री बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रुप में जिला मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. जिसके लिए सभी विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्षों के माध्यम से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है.
मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने सभी पदाधिकारिओं से अपील की कि बहन जी के जन्मदिन के अवसर पर बसपा सरकार में किए गए कार्यों और शासन को जन जन तक पहुंचाएं. वहीं बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि इस मीटिंग में सभी जिम्मेदार पदाधिकारिओं को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं.
इस दौरान मंडल प्रभारी सुभाष चंद्र, शैलेश चौधरी, डॉ. देवचंद भारती ‘प्रखर’ जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार, प्रेम सिंह, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, धनंजय, राम उजागीर गोंड, श्रीकांत, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने संबल प्रदान किया.
कार्यक्रम का संचालक संतोष कुमार भारती ने किया.