छात्राओं को आपदा प्रबंधन चिकित्सा की दी गई जानकारी

लॉर्ड वेडेन पावेल को दी गई श्रद्धांजलि, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई
चंदौली। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली की तत्वाधान में आयोजित बीएड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिवस के अवसर पर विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में बीएड की छात्राओं को आपदा प्रबंधन प्राथमिक चिकित्सा की विशेष जानकारी दी गई और स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड वेडेन पावेल जी का श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
आज ही के दिन 8 जनवरी सन 1941 को देहांत हुआ था. उनके निष्ठा कर्तव्य पर बच्चों को जागीर होने के लिए जानकारी दी गई. इस अवसर पर बीएड विभाग अध्यक्ष डॉक्टर गायत्री ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कि साथ ही उनके तन मन से समाज व देश के प्रति अनुशासन रूप में सजाने और संवारने का कार्य करें.
इस दौरान स्काउट गाइड ट्रेनर पूजा यादव, अनु विश्वकर्मा, डॉ हेमंत गुप्ता, कमलेश पांडे डॉ गोपाल सिंह, कमलेश पांडे उपस्थित रहे. स्काउट गाइड बच्चियों में कोमल गुप्ता, श्वेता रानी, नीलम रेनू,खुशबू नीतू आदि बच्चों ने प्रतिभा किया इस कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट श्री महेंद्र कुमार ने किया