गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत, माता पिता के साथ गया था एकादशी नहाने

चंदौली। जनपद के कमालपुर (कस्बा) निवासी 8 वर्षीय किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. माता पिता के साथ धानापुर के नरौली घाट पर एकादशी स्नान करने गया था.किशोर सेंट जोसेफ कमालपुर में कक्षा तीन का छात्र था.
कमालपुर कस्बा निवासी सतेन्द्र कुमार उर्फ बबलू के चार बेटे हैं. जिनमें 8 वर्षीय संस्कार अपने माता पिता के साथ मंगलवार को धानापुर के नरौली घाट देव उठनी एकादशी का स्नान करने चला गया. माता पिता के साथ एक बार स्नान करके बाहर निकला परंतु दोबारा स्नान करने की जिद करने लगा. वहीं दूसरी बार स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा.
वहां मौजूद लोगों ने मलाहो को आवाज देकर बुलाया तब तक संस्कार गंगा की गोंद मे समा चुका था. मलाहों के सहयोग से किसी तरह संस्कार को बाहर निकाल कर धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आनन फानन में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. संस्कार सेंट जोसेफ कमालपुर में कक्षा तीन का छात्र था.
इस हृदय विदारक घटना सुनकर कमालपुर कस्बा में शोक कि लहर हैं व्याप्त है. इस बाबत धीना थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया.