विवेकानंद इण्टर कालेज में बोर्ड परीक्षा पास करने की दी गई गुरु मंत्र

अंबेडकर नगर। प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह द्वारा विवेकानन्द इण्टर कॉलेज विद्युत नगर में कक्षा दशम एवं द्वादश के छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु गुरु मन्त्र दिया गया तथा पढ़ाई का समय निर्धारित कर तैयारी करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया.
वहीं वन्दना सभा में उपस्थित होकर संस्कार को अपने जीवन का अंग बनाने की ओर ध्यान केन्द्रित कराते हुए प्रदेश निरीक्षक द्वारा छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास कैसे हो, मार्गदर्शन दिया गया.
इस अवसर पर साकेत संभाग के संभाग निरीक्षक अवरीश, विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ,वरिष्ठ आचार्य अरविंद सिंह, लाल बिहारी, धर्मेंद्र , सर्वेश दुबे, राम नारायण व आचार्या बहन श्रीमती उषा रानी उपस्थित सहित छात्र छात्रा उपस्थित रहे।