50 स्वयं सेवक 12 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

4fb34d0296ab

एडीएम ने दिखाई हरी झंडी, प्रशिक्षण के बाद ये युवा जनपद में आपदा जोखिम प्रबंधन को सशक्त बनाने में योगदान देंगे- राजेश कुमार 

चंदौली। आपदा मित्र परियोजना के तहत चयनित 50 स्वयं सेवको को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय लखनऊ के लिए शुक्रवार को रवाना किया गया. अपर ज़िलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वयं सेवको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

फोटो: 50 स्वयं सेवक प्रशिक्षण के लिए रवाना 

स्वयं सेवको को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित टीम का होना किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया कि लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने आशा जताई कि प्रशिक्षण के बाद ये युवा जनपद में आपदा जोखिम प्रबंधन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगें.
 गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इसमें स्वयंसेवक को आगजनी, बाढ़, आकाशीय विद्युत,सर्पदंश,भूकंप,जैसी आपदाओ से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव,एवं राहत कार्यों की तकनीक सिखाई जयेगी.
कार्यक्रम में आपदा विशेषज्ञ प्रीति शिखा श्रीवास्तव, चंद्रकांत आपदा लिपिक, मंदाकिनी सिंह, समीर एवं परवेज़ मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *