पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर चस्पा किया उद्घोषणा

गांव में घूम किया मुनादी, कहा हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की
चंदौली, सकलडीहा। कोतवाली अंतर्गत ओरवा (कांधी) में शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्त के घर के दरवाजे पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा किया. साथ ही गांव में घूम घूम कर पीए सिस्टम के माध्यम से मुनादी किया. वहीं चेताया कि समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होकर अभियुक्त अपना पक्ष नहीं रखा तो धारा 82 सीआरपीसी के तहत अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से पूरे गांव में आशंका का माहौल व्याप्त रहा और लोग एक दूसरे से चर्चा करते हुए तरह-तरह की आशंका जाहिर करते नजर आए.
बता दें कि ओरवा (कांधी) निवासी शेख मोहम्मद अस्लम पुत्र अली बक्स धारा 363,366 आईपीसी के तहत वांछित है जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगभग एक वर्ष से लगातार फरार चल रहा है, और मा0 न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर अपना पक्ष नहीं रख रहा है. जिसपर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर करते हुए उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी कर दी.
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्थानीय पुलिस द्वारा आज अभियुक्त शेख मोहम्मद अस्लम के घर के दरवाजे पर उद्घोषणा चस्पा की गई और गांव में घूम घूम कर पीए सिस्टम के माध्यम से मुनादी की गई है. इस दौरान ग्रामीण एक दूसरे से चर्चा करते हुए तरह-तरह की आशंका जाहिर करते नजर आए.
इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि अगर अभियुक्त द्वारा समय से पूर्व न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखा गया तो धारा 82 सीआरपीसी के तहत अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. उद्घोषणा चस्पा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल हरिनरायण पटेल, उ0नि0 धर्मदेव सिंह, का0 राहुल तिवारी कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे।