चंदौली पुलिस ने सादे ड्रेस में किया मनचलों की निगरानी

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपदीय एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा सादे वस्त्र में बसों में महिलाओं/बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों की निगरानी किया। जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों की बसों में व विद्यालयों के बाहर सादे वस्त्र में मनचलों की निगरानी की गई है। साथ ही महिलाओं/छात्राओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले, छेड़छाड़ करने वाले, उनके ऊपर गंदी नजर रखने वाले मनचलों के विरुद्ध एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा शनिवार को कार्यवाही की गई।