चंदौली एसपी ने कंदवा थाने पर सुनी लोगों की फरियाद

f12052c4351f
प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेजा 

निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को भौतिक सत्यापन के साथ समय सीमा के भीतर करें निस्तारित

चन्दौली– जनपद के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में थाना कन्दवा में फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर निर्धारित समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। 

फोटो : थाना कंदवा पर फरियादियों की समस्या सुनते चंदौली एसपी व डीएम 


जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों एवं थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील एवं थाना से शिकायतों को चिन्हित कर टीम गठित करते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण हो।पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही पुराने पंजीकृत प्रार्थना पत्रों की प्रकरणों में गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चन्दौली पुलिस 
प्रत्येक शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजन कर जमीन/राजस्व से सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का जांच व निस्तारण किया जा रहा है। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित कर एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बना कर उनके हस्ताक्षर कराये जा रहे।

थाना समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी कन्दवा, सहित अन्य राजस्व व पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि आज थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व सम्बन्धित 57 व पुलिस सम्बन्धित-14 कुल-71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *